फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मां-बेटी समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस ने एक मां-बेटी समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सैल के उप-निरीक्षक कुलविंदर सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि थाना महेश नगर क्षेत्र के गुरु नानक नगर में नशे की बिक्री हो रही है। टीम ने मुख्य आरोपी महिला को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 207 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि इस धंधे में उसकी मां भी मुख्य साझेदार है। पुलिस ने मां को भी पकड़ लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे मामले में थाना अंबाला सदर पुलिस ने 270 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित पंजाब के जालंधर निवासी तस्कर गगन सोंधी को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के तीन आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें