फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैठक में पहुंची तीन शिकायतें, दो का मौके पर निपटान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलेदव नगर स्थित अधीक्षक अभियंता यूएचबीवीएन कार्यालय में बुधवार को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए बैठक हुई। अध्यक्षता अंबाला के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने की। उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम यूएचबीवीएन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष राकेश कुमार खन्ना ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी। इस बैठक में तीन उपभोक्ता बिजली से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे। छावनी से पहुंचे अश्वनी ने बिजली बिल अधिक आने की शिकायत दी। जिसका मौके पर निपटान कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार सिटी की शालीमार कॉलोनी निवासी जोगिंद्र हांडा ने घर के सामने लटके बिजली के तारों से संबंधित शिकायत दी। उसकी शिकायत को भी मौके पर निपटान कर दिया गया। तीसरे शिकायतकर्ता बोह गांव निवासी हेमराज ने बताया कि वर्ष 2020 में उन्होंने गांव बोह में एक रिहायशी भवन खरीदा था। उस दौरान रिहायशी भवन में दो मीटर के बॉक्स लगे हुए थे। एक बॉक्स में मीटर लगा हुआ था और एक खाली था। हैरानी की बात यह रही कि वर्ष 2021 में खाली पड़े बॉक्स से संबंधित बिजली के मीटर का बिल करीब 32 हजार रुपये आ गया। उस बिल को लेकर वह आजतक बिजली विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। वह बिल करीब डेढ़ लाख तक पहुंच गया।
इसी समस्या को लेकर वह बिजली दरबार में पहुंचे थे। अधिकारियों ने उसे करीब 45 हजार जमा करवाने को कहा है। शिकायतकर्ता हेमराज ने बताया कि इस बिजली बिल से उसका कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद बिजली अधिकारी उसे परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह इस बिजली बिल का भुगतान करने में पूरी तरह से असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें