फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेचिंग के तीन अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नेचिंग के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा। पहले मामले में आदित्य कांत निवासी सुभाष कालोनी ने 1 मई को शिकायत देकर आरोप लगाए थे कि तीन अज्ञात मोटर साइकिल सवार आरोपियों ने सुभाष पार्क छावनी के पास से उसका मोबाइल छीन लिया है। मामले की जांच करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ ने न्यू टैगोर गार्डन निवासी आरोपी मनीष पटेल उर्फ मुन्नी को धर दबोचा। दूसरे मामले में दीना की मंडी अंबाला छावनी निवासी सुरेश कुमार ने 03 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई थी कि तीन अज्ञात आरोपियों ने राम दरबार मंदिर छावनी के पास से उससे नकदी छीन ली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अभि उर्फ तोरू निवासी डेहा कालोनी अंबाला छावनी को गिरफ्तार किया। तीसरे मामले के अनुसार शिकायतकर्ता मंदीप सिंह निवासी नन्योला थाना नग्गल जिला अंबाला ने गत दिवस थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी मनजीत सिंह उर्फ बब्बू निवासी बसंतपुरा थाना बराड़ा जिला अंबाला व दो अन्य ने 02 मई को सिंहपुरा बराड़ा के पास से उसका मोबाइल व नकदी छीन ली। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मनजीत सिंह उर्फ बब्बू को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें