अंबाला। अंबाला जगाधरी हाईवे से एसडी कॉलेज के निकट तीन कारों में भिंड़त हो गई। बताया जाता है कि एक्सयूवी कार चालक महेशनगर से गोल चक्कर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह एसडी कॉलेज से आगे सुभाष पार्क वाले मोड पर पहुंचा तो तभी अचानक दूसरी साइड से कट से निकली आई10 गाड़ी अचानक सामने आ गई। दोनों में भिंडत के बाद हाईवे किनारे पहले से खड़ी होडा सिटी कार में टकरा गई। हादसे में तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। गणीमत यह रही कि किसी भी कार चालक को चोटे नहीं आई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं हादसा देखते ही अन्य लोग भी वहां पर एकत्रित हो गए। वहीं पुलिस द्वारा नाम लिखने के बाद मामला निपटा।