फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाइयों पर रॉड, डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बोह तालाब के पास बाइक खड़ी करने को लेकर रविवार देर रात आरोपियों ने तीन भाइयों पर पर रॉड और डंडों से हमला करके घायल कर दिया। हमले में गौरव, उसके भाई राहुल व अतुल को चोटें आई थी। उन्हें छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से अतुल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस को दिए बयान में गौरव ने बताया कि वह बोह तालाब के पास बाइक खड़ी कर रहा था। इस दौरान इलाके के ही एक युवक से बहस हो गई। उस समय तो लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। जैसे ही वह घर पहुंचा तो युवक अपने साथियों के साथ आ गया। उसके घर से बाहर निकलते ही हमला कर दिया। भाई राहुल और अतुल बीचबचाव करने के लिए आए तो उन्हें भी घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें