अंबाला। अंबाला शहर मॉडल टाउन में छह मई को व्यक्ति से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान गांव बड़ोली निवासी हैप्पी व पटियाला निवासी नीरज व सिरकपड़ा निवासी हर्षदीप के रूप में काबू किया।
तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को दी शिकायत में मानव चौक शक्ति नगर निवासी पंकज ने बताया कि सात मई 2023 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 6 मई को आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया था। रास्ता रोककर उससे अभद्र व्यवहार कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। संवाद