फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे स्टेशन के बाहर श्रमिक से झपटमारी करने वाले तीन आरोपी काबू, नकदी बरामद

Sun, 16 Nov 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे स्टेशन के बाहर श्रमिक से झपटमारी करने वाले तीन आरोपियों को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिटी के बिरजू कोठी निवासी हरजीत सिंह उर्फ गुड्डु, केसरी गांव निवासी प्रिंस कुमार और सुंदर नगर निवासी जय प्रकाश उर्फ बंगाली के तौर पर हुई है। तीनों आरोपियों से नकदी भी बरामद की गई है। आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पंजाब के लुधियाना में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक जय राम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 13 नवंबर को कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर पुल के नीचे तीन अज्ञात आरोपियों ने धक्का-मुक्की करते हुए 4500 रुपये की नकद राशि छीन ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें