मारपीट कर रुपये छीनने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रमन उर्फ मोंटी निवासी गांव कलसाना थाना शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र, आकाश निवासी गांव पाडलु थाना शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र व रजत निवासी गांव सिमलाना थाना बड़गांव जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इसको लेकर शिकायतकर्ता सोकिंद्र कुमार निवासी गांव बावसा थाना मुलाना ने सात अप्रैल को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि आरोपी आशू व 5/6 अन्य ने उससे मारपीट करते हुए रुपये छीन का जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। संवाद