गांव रायवाली में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी सर्वजीत सिंह उर्फ कल्वा निवासी गांव रायवाली, सतपाल निवासी गांव इसाखेड़ा थाना शाहबाद जिला रामपुर यूपी और जसविंद्र सिंह निवासी गांव रायवाली थाना पंजोखरा जिला अंबाला को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार 01 दिन की रिमांड पर लिया। इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता तिलक राज निवासी गांव रायवाली ने 03 जून को थाना पंजोखरा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि आरोपी सर्वजीत सिंह उर्फ कल्वा निवासी गांव रायवाली, सतपाल निवासी गांव इसाखेड़ा थाना शाहबाद जिला रामपुर यूपी व जसविंद्र सिंह निवासी गांव रायवाली थाना पंजोखरा जिला अंबाला, रिंकल व सुरजीत ने उसके शटरिंग स्टोर में घुसकर लोहे की प्लेटें चोरी कर ली है। संवाद