अंबाला। लूट के मामले में सीआईए-1 ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान चंडी मंदिर निवासी अवतार सिंह उर्फ तारू, सरसेहड़ी गांव निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू और खोजकीपुर निवासी मुन्ना के तौर पर हुई है। तीनों के पास से सोने की बालियां बरामद कर ली गई हैं। इस मामले में पहले अवतार सिंह को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था, पूछताछ में आरोपी ने दो अन्य लोगों के नाम बताए थे। आरोपी अवतार आदतन अपराधी है, इसके खिलाफ पहले से छीनाझपटी व लूट के सात मामले दर्ज है। आरोपी से तीन मामलों में लूटे गए सामान को बरामद किया जा चुका है। इस मामले के संबंध में इस्माईलपुर निवासी हरनेक सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21 जून को मटहेड़ी से नन्यौला रोड पर चौड़मस्तपुर के पास अज्ञात आरोपी ने उन्हें हथियार दिखाकर, उनकी पत्नी के कान से सोने बालियां लूट ली थीं।।