फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: होटल का किराया मांगने पर धमकाया, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर स्थित पाम होटल में पिछले 37 दिन से ठहरे एजेंट ने किराया मांगने पर मैनेजर को धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित मैनेजर ने बताया कि एजेंट पर 80 हजार रुपये किराया बकाया था। जब आरोपी से पैसे मांगे गए तो वह कहने लगा कि उसकी कई मंत्रियों के साथ जानकारी है। ज्यादा तंग मत करो। ज्यादा तंग करोगे तो अपने लड़के को बुलाकर जान से मार दूंगा या खुद मर जाऊंगा। महेश नगर थाना पुलिस ने मैनेजर सुनील की शिकायत पर आरोपी संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पाम होटल के मैनेजर हिमाचल के गांव ढलवान मंडी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि 20 जून की शाम साढ़े सात बजे उनके होटल पर संजय शर्मा आया और कहने लगा कि मुझे होटल में एक कमरा चाहिए। आरोपी ने बताया था कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। जल्दी ही एक ऑफिस किराये पर लेकर ऑफिस खोलेगा। उसने 1600 रुपये में प्रतिदिन के हिसाब से कमरा किराये पर दे दिया था। संजय से मिलने के लिए काफी लोग होटल में आते थे। संजय शर्मा हर रोज दिन में होटल के कमरे में रुकता था और शाम छह बजे अपने कमरे को लॉक करके चला जाता था।
संजय शर्मा को रमन मदान नाम का लड़का अपनी ब्रेजा कार में छोड़ने आता था। रमन भी दिनभर संजय के साथ रहता था। जब वह कमरे का किराया मांगते थे तो कहता था कि कल दे दूंगा। आशीष भी अपने पिता संजय शर्मा के पास आता था और यही मीटिंग अटेंड करता था। संजय अपने लड़के के कहे अनुसार ही पैसे पहुंचाता था। 27 जुलाई तक आरोपी के पास 80 हजार रुपये किराया बकाया रह गया था। तभी उसने धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें