हरिनगर में चोर घर के भीतर बनी करियाना की दुकान से नकदी व मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। बुधवार सुबह लगभग चार बजे महिला मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान परिवार अंदर सोया हुआ था। वह घर को बाहर से ताला लगाकर चली गई। कुछ देर बाद दो युवक ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और करियाना दुकान में घुस गए। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सुबह जैसे ही दुकान मालिक उठा तो चोरी का पता चला। दुकान मालिक रामपाल की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी नजदीक ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। दोनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।