शहजादपुर (अंबाला)। शहजादपुर के माजरा गांव में एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोर नकदी, जेवर व राशन तक ले उड़े। शहजादपुर थाना पुलिस को शिकायत देते हुए शहजादपुर के माजरा गांव निवासी नवीन गुप्ता ने बताया कि वह टैक्सी चालक है। पांच जनवरी को पत्नी बच्चों को लेकर ससुराल मंडी गोबिंदगढ़ गई थी। वह भी काम से गया हुआ था। पीछे से चोर ताले तोड़कर राशन का सामान सहित जेवरात ले उड़े। साथ ह घर से करीब 5 हजार रुपये की नकदी भी गायब है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद