फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मार्च-अप्रैल तक आवेदन करने वालों को मिल रहे हैप्पी कार्ड

विज्ञापन
अंबाला शहर के बस स्टैंड पर लाभा​र्थियों के हैप्पी कार्ड बनाते रोडवेज कर्मचारी।
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा सरकार की ओर से शुरू अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत लाभार्थियों को शहर स्थित बस स्टैंड पर बनाए कार्यालय में हैप्पी कार्ड एक्टिवेट कर वितरित किए जा रहे है। इस हैप्पी कार्ड लिए लाभार्थी को 50 रुपये की फीस अदा करनी होगी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की गई है। इस योजना का लाभ लेने वाला परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा कर सकते हैं।
रोडवेज विभाग द्वारा अभी तक 35 हजार के करीब लाभार्थियों के हैप्पी कार्ड एक्टिवेट कर वितरित किए जा चुके हैं। वहीं जिन लाभार्थियों ने मार्च और अप्रैल में हैप्पी कार्ड अप्लाई किए थे। अभी सिर्फ उन लाभार्थियों को ही हैप्पी कार्ड एक्टिवेट कर दिए जा रहे हैं। जबकि मई और जून में जिन लाभार्थियों ने हैप्पी कार्ड अप्लाई किए हैं और जो अप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में उन लाभार्थियों को अगले महीने जुलाई तक इंतजार करना होगा। तभी जाकर उन लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड मिलेंगे और वह इस योजना का लाभ ले सकेंगे। वहीं रोडवेज की ओर से अंबाला सिटी बस स्टैंड पर सोमवार से शुक्रवार सुबह नौ बजे से लेकर पांच बजे तक यह हैप्पी कार्ड एक्टिवेट कर वितरित किए जा रहे हैं।
वर्जन
जिन लोगों ने मार्च और अप्रैल में हैप्पी कार्ड अप्लाई किए थे अभी उन लोगों को ही हैप्पी कार्ड एक्टिवेट कर दिए जा रहे हैं। जबकि मई और जून में हैप्पी कार्ड अप्लाई करने वाले लाभार्थियों को यह कार्ड जुलाई में वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें