फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: 50 की उम्र होते ही मतदाता सूची से गायब हो रहे थर्ड जेंडर, हैरान करने वाला खुलासा

Fri, 22 Mar 2024 09:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला लोकसभा की बात करें तो यहां कुल 75 थर्ड जेंडर मतदाता हैं, जिनमें से एक ही 50 से अधिक उम्र का है। जिसमें से पहली बार मतदान करने वाले युवा थर्ड जेंडर दो हैं, जो कि अंबाला सिटी और मुलाना में हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज में पुरुषों और महिलाओं के बराबर का सम्मान पाने की जद्दोजहद कर रहे थर्ड जेंडर आज भी कई परेशानियों से घिरे हुए हैं। बात मतदान की हो तो लोकतंत्र में सभी को समान रूप से मिला है, लेकिन थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या नाममात्र ही है। सबसे हैरानी की बात है कि 50 साल से अधिक उम्र के थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या न के बराबर है। अंबाला लोकसभा की बात करें तो यहां कुल 75 थर्ड जेंडर मतदाता हैं, जिनमें से एक ही 50 से अधिक उम्र का है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई मतदाता सूची के अनुसार, अंबाला लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख से भी अधिक मतदाता हैं, जिसमें से थर्ड जेंडर मतदाता महज 75 ही हैं। वहीं अंबाला जिले में इनकी संख्या सिर्फ 46 है। जिसमें से पहली बार मतदान करने वाले युवा थर्ड जेंडर दो हैं, जो कि अंबाला सिटी और मुलाना में हैं।

इसके बाद 20 से 29 वर्ष के 25 थर्ड जेंडर, 30 से 39 साल के 11 थर्ड जेंडर, 40 से 49 साल के सात, 50 से 59 साल की उम्र के शून्य, 60 से 69 की उम्र का एक ही थर्ड जेंडर मतदाता है। वह भी अंबाला कैंट का निवासी है। इसके साथ ही 70 वर्ष से लेकर 100 वर्ष तक की उम्र को कोई भी थर्ड जेंडर मतदाता नहीं हैं। संभावना जताई जा रही है कि या तो वे जीवित नहीं रहे, या फिर क्षेत्र छोड़कर कहीं अन्यत्र चले गए। इस कारण वे सरकारी सिस्टम और मतदाता सूची से गायब हो गए हैं।
विज्ञापन


मेरी उम्र 58 वर्ष, मतदाता सूची में होना चाहिए नाम : महंत पारो
सोनिया कॉलोनी स्थित आशियाना डेरा की महंत पारो शर्मा का कहना है कि अब तो हमारे मतदाता पहचान पत्र बनने लगे हैं। कुछ समय पहले भी टीम आई थी, जिन्होंने आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनाए थे। मेरी खुद की उम्र 58 वर्ष है। ऐसे में मतदाता सूची में जिक्र नहीं है तो यह मामला हैरान करने वाला है। हम सभी मतदान करने भी जाते हैं।

अधिकारी के अनुसार 
जो भी थर्ड जेंडर हैं, अगर उनकी उम्र के हिसाब से मतदाता सूची में नाम नहीं हैं, तो एक बार हम दोबारा से स्क्रीनिंग करा लेते हैं। डेरों में जाकर भी जागरूक करने का काम करेंगे। -संदीप कुमार, चुनाव अधिकारी व तहसीलदार, जिला निर्वाचन कार्यालय, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें