फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तहसील में दलालों पर नजर रखेगी तीसरी आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय में वीरवार को एसडीएम सतिन्द्र सिवाच ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सरकार की हिदायतों के अनुसार और जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए कार्यालय में आने वाले लोगों के काम प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय में दलालों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने के दृष्टिगत कार्य किए जाएं। इस पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी की सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों से तहसील से जुड़े कार्यों के बारे में भी प्रगति जानते हुए समीक्षा की। निर्देश दिए कि जो भी पंजीकृत दस्तावेज होंगे यानी रजिस्टरी व अन्य, वे उसी दिन संबंधित को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे। बाकायदा इसके लिए रजिस्टर मैंटेंन किया जाएगा। जिसका यह दस्तावेज होगा, उसके हस्ताक्षर करवाकर और उसकी फोटो भी ली जाएगी। किसी भी अन्य को यह दस्तावेज नही दिए जाएंगे।
डीड राइडर फीस का लगाएंगे बोर्ड
एसडीएम ने डीड राइडरों को हिदायत दी कि डीड राइडिंग फीस का बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें। यदि किसी डीड राइडर द्वारा फीस से अधिक वसूल की जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को इंतकालों से संबंधित जो भी पेंडेंसी हैं उसे 20 जनवरी तक निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसीलदारों और नायबों को लोगों की सुननी होंगी शिकायत
प्रतिदिन तहसीलदार या नायब तहसीलदार लोगों की शिकायतों को 10 से 11 बजे के बीच सुनने के काम करेंगे ताकि शिकायतों का समय रहते पता चल सके और निपटान हो सके। बैठक के दौरान पटवारियों द्वारा इंतकाल के रूप में जो नकद राशि ली जाती है, उसे ऑनलाइन तरीके से लिया जा सके, इस बारे भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें