फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चरस और हेरोइन के मामले में तीसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। टांगरी बांध पर 11 फरवरी को 125 ग्राम चरस व 15 ग्राम हेरोइन बरामद करने के मामले में तीसरे आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान खोजकीपुर के न्यू प्रीत नगर निवासी अर्जुन उर्फ कटोरा उर्फ कशिश के रूप में हुई। सोमवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया। एएनसी की टीम से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अर्जुन पर झगड़े, चोरी व मादक तस्करी के पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस ने 11 फरवरी को टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टांगरी बांध क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 125 ग्राम चरस व 15 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें