स्थानीय हुसैनी चौराहे के निकट स्थित एक किराना की दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने हजारों रुपये की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा किराना स्टोर के मालिक कृष्ण पाल ने बताया कि चार दिसंबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह लगभग उसके भाई इंद्रपाल ने दुकान खोली तो देखा कि दुकान की सभी लाइटें जली हुई थीं, दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। वह मौके पर पहुंचा और देखा कि दुकान की सीढ़ियों का दरवाजे सहित तीसरी मंजिल पर लगा दरवाजा भी टूटा हुआ था। कृष्ण पाल के अनुसार उसकी दुकान से 25 हजार रुपये, पांच किलो बादाम, पांच किलो काजू, छह किलो रोस्टीड काजू सहित अमूल देसी घी के दो डिब्बे व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।