फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नारायणगढ़ में शोरूम का शटर तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। स्थानीय सामान्य अस्पताल के निकट स्थित एक शोरूम का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शोरूम के मैनेजर अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मार्च की रात लगभग नौ बजे वह अपने शोरूम को ठीक प्रकार से बंद कर पंजलासा चौक के निकट शिव मंदिर के पास स्थित अपने क्वार्टर में चला गया था। 26 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे जब शोरूम का ताला खोलकर देखा तो काउंटर पर रखे कंप्यूटर के उपकरण, कीबोर्ड, माउस, सीपीयू, प्रिंटर, स्कैनर, एम्पलीफायर, वाई-फाई और काउंटर में रखे 8800 रुपये नकद, एसी का आउट डोर, कपड़े, शर्ट, जैकेट, ब्लेजर सहित काफी मात्रा में सामान गायब था। अमित के अनुसार उनके शोरूम के साथ लगती खाली जगह पर निर्माण हो रहा है। जहां से उनके शोरूम की छत पर चढ़ कर अज्ञात चोरों ने शटर तोड़ कर दुकान के अंदर घुस कर चोरी की। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें