फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोशनदान तोड़कर दुकान में घुसे चोर, गल्ले से ले गए 53 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। स्पाटू रोड पर मैकेनिकल की दुकान में हजारों रुपये की चोरी हो गई। दुकानदार ने अगले दिन आकर देखा तो एक कैमरा टूटा हुआ था। दूसरे कैमरे की फुटेज में एक चोर रोशनदान के रास्ते दुकान में घुसकर चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा था। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कैथ माजरी निवासी तरुण कुमार ने बताया कि वह मोटर साइकिल मैकेनिक है। उसकी स्पाटू रोड पर मैकेनिकल की दुकान है। 14 जुलाई को काम खत्म करके अपनी दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था। सुबह आकर देखा तो गल्ले से 53 हजार रुपये गायब थे। दुकान की छानबीन करी तो एक कैमरा टूटा हुआ मिला, जब दूसरा कैमरा चैक करा तो उसकी रिकार्डिंग चैक में साहिल नाम का लड़का दुकान के अंदर आता हुआ दिखाई दिया। आरोपी ने गल्ले की चाबी उठाकर गला खोलकर 53 हजार रुपये की राशि ले गया। उसके साथ दो दोस्त काकू व दीपक उसके साथ थे। जो दुकान का रोशनदान तोड़कर साहिल दुकान के अंदर आया और पैसे चुराकर ले गया। इसमें उसके दोस्तों ने भी उसका साथ दिया। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपियों को काबू करने की बात कहीं जा रही है लेकिन अभी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें