फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दीवार तोड़ दुकान में घुसे चोर, चुराई ज्वेलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कांवला गांव में स्वर्णकार की दुकान से सोमवार अलसुबह को अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपए की चांदी चुरा ली। सुबह छह बजे जब दुकान संचालक सफाई करने के लिए पहुंचा तो पूरी वारदात का पता चला। एएन ज्वैलर के संचालक अमन दुकान में पहुंचे तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। दुकान में ईंट और मलबे के टुकड़े पड़े हुए थे।
विज्ञापन

चोरों ने दुकान के पीछे बने मकान से चढ़ कर छत में सुराख किया और दुकान में प्रवेश कर वारदात काे अंजाम दे दिया। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। घटना सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे की है। संचालक अमन ने बताया कि सेंधमारी से उन्हें करीब नौ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान से कोई सोने के गहने चोरी नहीं हुए हैं। संचालक अमन सोने के गहने अपने साथ घर ले जाते थे। जो चांदी चोरी हुई है वह दुकान में गहने बनाने के लिए रखी थी। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
तीसरी बार हुई दुकान में चोरी
अमन ने बताया कि चार वर्ष पहले भी उनकी दुकान से चोर सेंधमारी करके चार लाख रुपए की चांदी चुरा कर ले गए थे। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। दो वर्ष पहले एक महिला ने उनकी दुकान में आकर खुद को आर्मी अधिकारी बताया और अमन के भाई को बेहोश कर उससे सोने की बालियां चुरा कर ले गई थी। पुलिस ने इस मामले में महिला व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन गहने की बरामदगी नहीं हो पाई थी। अब यह तीसरी बड़ी घटना है। अमन ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त तो करती है। इसके बाद भी क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार होती रहती हैं।
विज्ञापन

डाॅयल 112 पर नहीं हो पाया संपर्क
दुकान संचालक अमन ने बताया कि वारदात का पता चलते ही उन्होंने पुलिस सहायता नंबर पर मदद के लिए फोन भी किया था लेकिन दो से तीन बार फोन करने के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया। फोन करते ही कॉल अपने आप कट गई। मजबूरन उन्हें सेक्टर नौ थाना में फोन करना पड़ा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
दुकान के पीछे का खाली प्लाट बना रास्ता
अमन ने बताया कि उनकी दुकान के पीछे खाली प्लाट है और एक पुराना मकान है। इसी रास्ते से चोर दुकान की छत पर पहुंचे। दुकान की छत मकान की छत से थोड़ी ऊंची है। उसी दीवार को तोड़कर चोरों ने अपना रास्ता बनाया और दुकान में घुस गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें