संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छुट्टी पर गए जवान के किराए के घर पर चोरों ने सेंध लगा दी। चोर घर से जेवर, नकदी और मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पंजोखरा पुलिस ने साथी जवान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना पंजोखरा पुलिस को दी शिकायत में राइफलमैन विजय कुमार ने बताया कि वह छावनी के सेक्टर सी डिफेंस कालोनी में किराए के मकान में रहता है। प्रार्थी के अनुसार उसका दोस्त पंकज सिंह जोकि डिफेंस कालोनी सेक्टर ऐ बाले का नगला में किराए के मकान मे रहता है। जोकि अभी सेना में हेड क्वार्टर 2 सीओआरपीएस में तैनात है। दो दिन पहले वह अपने राजस्थान के जिला झुंझनू स्थित पैतृक गांव निरांधनु में छुट्टी पर गया था।
इसके अगले दिन रविवार को जब वह पंकज के घर पहुंचा तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ व घर में सामान बिखरा हुआ था। चैक करने पर पला चला कि अलमारी में सोना चांदी जेवर , नकदी 12हजार रुपये नकदी व एक मोबाइल भी गायब था। सीसीटीवी देखने पर पता चला कि तीन लड़के चोरी के इरादे से घर में घुसे है। जिनके चेहरे साफ नहीं नजर आ रहे हैं।