फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से चोरों ने नकदी और जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। सरदेहड़ी गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। तीनों घर में वारदात को अंजाम देने के दौरान चोरों ने मुख्य गेट को अंदर से बंद कर दिया था। वारदात के समय तीनों घरों में कोई नहीं था। वारदात मंगलवार रात घटित हुई। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पंहुची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्तियार सिंह ने बताया कि वो सभी किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब मंगलवार सुबह घर पहुंचे तो देखा कि अंदर कमरे की लाइटें जली हुई है। जिससे उन्हें किसी अनहोनी का शक हुआ। जब उन्होंने मुख्य गेट का ताला खोला तो गेट अंदर से बंद था। जिसके बाद अन्य तरीके से अंदर जाकर गेट खोला। अंदर हर कमरे में घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों से सामान गायब था। जब जांचा तो पाया कि करीब 10 हजार नकदी व करीब आठ तोले सोना चोर उठा ले गए थे।
इसी प्रकार दिल्ली रह रहे परिवार के घर पर चोरों ने सेंध लगाकर करीब 50 हजार रुपए नकदी व करीब 15 तोले सोना चोरी किया। घर मालिक बॉबी सिंह परिवार सहित दिल्ली रहते हैं। वहीं गांव के ही शीशपाल के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब तीन तोले सोने के जेवर और 150 ग्राम चांदी चोरी की। चोरी के समय किसी भी घर में कोई नहीं था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें