अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री को मोबाइल सौंपते टीटीई। रेलवे
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से एक यात्री का चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया। चेकिंग स्टाफ राहुल यादव ने एक युवक को पकड़ा। उसके पास से मोबाइल फोन मिला। जांच के दौरान पता चला कि उक्त फोन अभिषेक कुमार का है, जो पानीपत से अंबाला आए थे। रेलवे अधिकारियों ने उचित पहचान व आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मोबाइल मूल मालिक को सौंप दिया। अपना कीमती मोबाइल वापस पाकर यात्री अभिषेक ने राहुल यादव की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। रेलवे प्रशासन ने भी राहुल यादव के इस कार्य को सराहा है।