सेक्टर समेत 8 कॉलोनियों में 3 घंटे रहेगी बिजली बंद
अंबाला सिटी। शहर के 11 केवी फीडर सिविल लाइन और 11 केवी फीडर सेंट्रल जेल फीडर के क्षेत्र में शनिवार को सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। बिजली प्रवक्ता ने बताया कि सुल्तानपुर फीडर के विभाजन के लिए केबल डालने का काम किया जाएगा। जिससे सेंट्रल जेल अंबाला, सेक्टर-1, जसमीत नगर, मथुरा नगरी, जवाहर नगर, कबीर नगर, विवेक विहार, न्यू विवेक विहार और डीसी रेजिडेंस क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।