फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में आज उमड़ेगा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब, भोले को गंगाजल से स्नान कराने की होड़

विज्ञापन
There will be an influx of reverence and devotion in the temples today, the competition to bathe the innocent with Gangajal - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले भर के शिवालयों में आज श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ेगा। सावन की शिवरात्रि के चलते हर मंदिर आज हर-हर महादेव के जय के जयकारे गुंजायमान होंगे। शिवरात्रि के चलते भक्तजनों में भोले को गंगाजल से स्नान करने की होड़ एक दिन पहले ही नजर आई। कोरोना की पाबंदियों के चलते बेशक इस बार कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई है लेकिन भक्तजन इसके बावजूद गंगाजल लाने को उतारू हैं। बेशक कांवड़ियों के पैरों में इस बार घुंघरू नहीं बंधे न ही कंधों पर गंगाजल से भरी कांवड़, लेकिन शिव के भक्तों की आस्था अब भी बरकरार है। शिव के भक्त अब खुद के वाहनों पर सवार होकर हरिद्वार के लिए टोलियां बनाकर निकल रहे हैं। शिव भक्तों का कहना है कि सरकारों ने बेशक कांवड़ बंद कर दी हो लेकिन गंगाजल लेकर आने में कोई पाबंदी नहीं है। इसीलिए हम हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह आकर शिवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने ईष्ट को गंगाजल से जलाभिषेक कर दुनिया से कोरोना मुक्ति के लिए प्रार्थना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें