नगर निगम परिसर में विरोध जताते कर्मचारी
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। मांगें पूरी न होने के विरोध में नगर निगम, परिषद कर्मचारियों ने बुधवार को रोष जताया। कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी की और सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर सरकार जल्द ही उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वे अपना आंदोलन ओर तेज करेंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ से सेवाराम बहोत ने बताया कि नगर निगम अंबाला सिटी में आज कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी, इस दौरान कोई भी सफाई कर्मचारी शहर की सफाई नहीं करेगा। इसके बाद 25 फरवरी को कर्मचारियों की ओर से उलटा झाडू प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी सरकार कर्मचारियों की मांगों को नहीं मानती है तो कर्मचारी 2 और 3 मार्च को भूख हड़ताल करेंगे और 6 को निकाय मंत्री के आवास का हिसार में घेराव कर विरोध जताएंगे। इस दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार की उनकी मांगें नहीं मानती है कर्मचारियों के विरोध की जिम्मेदार सीधे तौर पर सरकार होगी।