मंगलवार की सुबह आसमान में छाए काले बादल और हो रही बूंदाबांदी के बीच अंबाला छावनी नन्हेडा ब्रिज
- फोटो : punch news
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक बादल छाने से मौसम ठंडा रहा। सुबह एक घंटे तक रूक-रूककर हल्की बारिश हुई। जिले का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा। सोमवार-मंगलवार रात में 17.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसी तरह मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई। दिनभर बादल छाने से मौसम में ठंडक रही। मौसम विभाग के अनुसार 23, 27 व 28 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में फिर से बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।