फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला में 32 जगहाें से नदी और नहरों में था कटाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के आयुक्त और सचिव पंकज अग्रवाल ने शनिवार को उपायुक्त के कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। जिसमें भारी वर्षा के चलते नरवाना ब्रांच, एसवाईएल व नहरों पर हुए कटाव की जानकारी ली।
विज्ञापन


इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बारिश के चलते और पहाड़ी क्षेत्रों से पानी आने के कारण पूरे जिले में नहर व नदियों के तहत 32 जगहों पर कटाव हुआ है। जिसके चलते शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कईं जगहों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। आयुक्त पंकज अग्रवाल ने संंबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से बैठक लेकर इन सभी कटावों को दूर करने बारे रूपरेखा तैयार करके इन सभी कटावों को भरने व उन्हें पक्का करने के निर्देश दिए। एसई एके रघुवंशी ने आयुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा नरवाना ब्रांच में जो कटाव हुआ था उसके दृष्टिगत उन कटावों को ठीक करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस दौरान उपायुक्त डॉ शालीन ने बताया कि उन्होंने भी संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर इस विषय बारे जानकारी हासिल की है और उन्हें चरणबद्ध तरीके से इन कटावों को दूर करने बारे रूपरेखा तैयार करते हुए इन्हें करने बारे निर्देश दिए है। इसे बाद सचिव पंकज अग्रवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ नरवाना ब्रांच, एसवाईएल, जनसुई हैड, घग्गर के साथ-साथ बब्याल, महेशनगर, मच्छौंडा पावर हाउस का निरीक्षण किया और यहां की वास्तविक व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।



प्रशासन ने संस्थाओं से मदद की अपील को कहा

उपायुक्त डाॅ. शालीन ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूरे जिले के सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक ली। उन्हें मौजूदा हालातों में मदद करने के लिए कहा गया। आपदा के दौरान मृत पशुओं को हटाने, कॉलोनियों से गाद आदि को साफ कराने के लिए प्रशासन तो काम कर ही रहा है साथ ही संस्थाएं भी साथ आ जाएंगी तो यह कार्य काफी अच्छे तरीके से किया जा सकेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें