फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मतदाता को चुनाव निशान दिखाने के लिए कार्यकर्ता में दिखा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। गर्मी होने के बाद भी चुनावी दंगल में अंबाला शहर विधानसभा के मतदाता ने काफी रुझान दिखाया। सुबह सात बजे से ही बूथ पर लंबी लाइन लग गई। मतदान करने के लिए युवाओं समेत महिलाएं, बुजुर्ग भी आगे रहे।
सुबह 11 बजे तक बूथ पर मतदान करने के लिए मतदाता पहुंचते रहे, लेकिन 12 बजे ही बूथ पर भीड़ कम हो गई और कई मतदान केंद्र तो ऐसे थे, जहां पर एक-दो ही मतदाता मतदान करने के लिए दोपहर में पहुंचे। इसके बाद तीन बजे के बाद मतदान केंद्र पर दोबारा फिर से मतदाता की भीड़ जमा हो गई और दोबारा से लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

खासकर शहर के सेक्टर-9, राजकीय आईटीआई, जंडली क्षेत्र में शाम को भीड़ रही। वहीं, चुनाव के लिए पुलिस भी मुस्तैद रही। इस बार सुरक्षा में पंजाब पुलिस के जवान और होमगार्ड भी तैनात रहे।
चुनावी नतीजों की भी रही चर्चा
इस बार चुनाव दिलचस्प रहा है। चुनाव में सभी प्रत्याशी ने अपनी ताकत झोंकी है। वहीं, मतदान करने के साथ कार्यकर्ताओं में चुनावी परिणाम के लिए भी चर्चाएं चली। लोग चर्चा करते हुए समीकरण बिठाते हुए भी दिखे कि किस प्रत्याशी पर कौन भारी पड़ सकता है। इसके अलावा नन्योला गांव में सड़क पर लगाए गए भाजपा और कांग्रेस के बूथ पर काफी भीड़ दिखी। दोनों तरफ कार्यकर्ताओं में जोश दिखा। शाम तक भी लोगों का जोश कम नहीं हुआ। अंबाला शहर सीट में नग्गल बेल्ट का भी काफी अहम योगदान रहता है। इस बेल्ट में भाजपा, कांग्रेस के बूथ सहित आजाद समाज पार्टी ( कांशी राम) के भी बूथ दिखे।
मंत्री के गांव में चुनाव निशान दिखाने में बहाया पसीना
पूर्व मंत्री भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल के गांव नन्याैला में भी चुनाव काफी दिलचस्प रहा। यहां भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। मतदाताओं को चुनाव निशान दिखाने के लिए भी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में कड़ा मुकाबला रहा। सड़क से गुजर रहे मतदाताओं को चुनाव निशान बताने के लिए कार्यकर्ताओं ने खूब पसीना बहाया। इसी तरह सेक्टर-9 में भी भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाता को चुनाव निशान दिखाते नजर आए। यहां भी चुनाव प्रचार रोमांचक रहा। सुल्लर गांव में सड़क पर लगाए गए बूथ पर चुनाव निशान लटकाया हुआ था ताकि लोगों को चुनाव निशान का पता चल सके। नन्याैल गांव में मतदान करने के लिए भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल और उनकी पत्नी नीलू गोयल भी पहुंचे। नग्गल क्षेत्र में नन्योला बड़ा गांव है। यह गांव पंजाब बॉर्डर से जुड़ा है।
शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में जोश
मतदान करने में शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा जोश देखने को मिला। मतदान करने के लिए परिजन अपने बुजुर्ग माता-पिता को भी कार, दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा पर लेकर आए। बुजुर्गों सहित युवाओं ने भी मतदान किया। दिनभर मतदान करने के लिए मतदाता पहुंचे। शाम को मतदान करने के लिए ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन

प्रत्याशी भी रहे फील्ड में सक्रिय
शहर और गांव के बूथ पर भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) प्रत्याशी पारुल नागपाल फील्ड में सक्रिय दिखे। उन्होंने बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की। भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल नकटपुर गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए रूके। पारुल नागपाल ने भी सुल्लर गांव में बूथ पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें