फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेक्टर 34 स्थित आशियाना क्वार्टर में है जल अभाव

विज्ञापन
उर्मिला
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सेक्टर 34 में जरुरतमंद लोगों के लिए बनाए गए आशियाना फ्लैट में पानी की किल्लत की चलते, लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन से क्वार्टरों में पानी नहीं आ रहा। इसके कारण लोग मंदिर के पास पर लग रही टूंटी और घसीटपुर में रेहड़ी पर पानी लाने को मजबूर हैं। लोगों को ट्यूबवेल ऑपरेटर ने बताया कि पानी की मोटर में दिक्कत आने के कारण पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

उर्मिला ने बताया कि वह आई ब्लॉक की निवासी उनके यहां पर दो दिन से पानी नहीं आ रहा है। इसके कारण घर के काम करने में दिक्कत हो रही है वह समय पर कपडे़ नही धो पा रही है।
बी ब्लॉक निवासी सुनीता ने बताया कि एक दिन में दो बार पानी आता है वह भी सुबह और दिन में लेकिन मोटर में कोई दिक्कत आने के कारण पानी नहीं आने के कारण उनकी पानी की टंकी खाली हो गई है। वह पीने के लिए पानी मंदिर से ले आए हैं।
विज्ञापन

शांति ने बताया कि पानी नहीं आने के कारण, घर में पानी नहीं है ऐसे में उसके पति रेहड़ी पर घसीटपुर से पानी भरकर लाए तब जाकर उसने घर के काम किए हैं।
शंकर ने बताया कि वह दिव्यांग है जिसके कारण वह पानी भी भरकर नहीं ला सकता, पीने के लिए वह दुकानदार से खरीदकर पानी लाया और वह पी रहा है।
हरदेवी ने बताया कि वह साठ साल की बुजुर्ग है, ब्लॉक में पानी नहीं आने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है और घर के सभी काम समय पर नहीं हो रहे हैं।
क्रांति ने बताया कि एक तो वैसे ही गर्मी बहुत पड़ रही है और ऐसे में पानी भी नहीं आ रहा है। सोमवार की सुबह पानी नहीं आने के कारण बच्चे नहाकर स्कूल नहीं गए ।
विज्ञापन


मेरे संज्ञान में मामला नहीं है, दिखवा लेते हैं। सेक्टर में पानी की जो भी समस्या है उसे दूर करवा दिया जाएगा।
योशेश्वर, एक्सईएन, हुड्डा विभाग, अंबाला।

उर्मिला

उर्मिला

उर्मिला

उर्मिला

उर्मिला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें