फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस की कोई कमी नहीं : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। एलपीजी की कमी की अफवाहें फैलने लगी हैं। इस कारण लोगों में अनावश्यक घबराहट देखी जा रही है। इस संबंध में एसडीएम बराड़ा सतिंद्र सिवाच ने मंडल वासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में एलपीजी की कमी नहीं है और उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों के कारण लोग बिना जरूरत के गैस सिलिंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। इससे अनावश्यक भीड़ की स्थिति बन सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें