फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : अनिल विज

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​​स्थित जैन सोडा वाटर पर लगाए रक्तदान ​शिविर में रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते कैबिन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी स्थित जैन सोडा वाटर की ओर से रीता जैन की चौथी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने शिविर का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा, विज्ञान की तमाम प्रगति के बावजूद आज भी रक्त का विकल्प नहीं बन पाया है। रक्तदान ही जीवन बचाने का सबसे बड़ा महादान है। रक्तदाता वास्तव में मानवता की प्रथम श्रेणी का व्यक्ति है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान का आह्वान करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। शिविर में उत्साह दिखाते हुए लगभग 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जोकि छावनी नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक को सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी के पात्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर 31 वीं बार रक्तदान करने वाले प्रधानाचार्य केपी सिंह सहित अन्य समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें