अंबाला सिटी। आगामी बजट से शिक्षा जगत में काफी उम्मीदें हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी लागू हो चुकी है। इसके लिए कॉलेजों में अब सुविधाएं भी बढ़नी चाहिए, जिससे कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं भी मिल सकें। यह तभी संभव होगा, जब शिक्षा के लिए बजट में वृद्धि होगी।
स्टार्टअप के लिए उपलब्ध हो बजट
शिक्षा बजट में लड़कियों के लिए अलग से प्रावधान होना चाहिए। राष्ट्रीय एजुकेशन पॉलिसी में स्किल इनहांसमेंट कोर्स आ गए हैं। उनके लिए कॉलेजों में सुविधाएं बढ़नी चाहिए। कॉलेजों में फीस भी कम होनी चाहिए। पॉलिसी में स्टार्टअप का जिक्र किया है। इसके लिए सरकार को बजट उपलब्ध करवाना चाहिए। यह बजट बिना ब्याज के निशुल्क होना चाहिए।
प्रवीन कौर, सहायक प्रोफेसर, कॉमर्स विभाग, श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज, पंजोखरा साहिब।
ऑफलाइन प्रशिक्षण होना चाहिए
पिछले वर्षों में उच्चतर शिक्षा का बजट कम किया गया है, जबकि स्कूलों में बजट को बढ़ाया गया है। यह बजट बढ़ना चाहिए और प्रोफेसरों का प्रशिक्षण होना चाहिए। ऑनलाइन की बजाए प्रोफेसर का प्रशिक्षण ऑफलाइन होना चाहिए। जिस देश की हॉयर एजुकेशन अच्छी होगी, तभी वह विश्व गुरु बन पाएगा।
डॉ. चांद सिंह, इतिहास विभागध्यक्ष, डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर।
विद्यार्थियों के लिए लैब खुलनी चाहिए
पहले के मुकाबले शिक्षा के लिए बजट कम हुआ है। इस बार कॉलेजों में राष्ट्रीय एजुकेशन पॉलिसी शुरू की है। पॉलिसी के तहत बजट बढ़ना चाहिए। पॉलिसी में विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की बात की गई है, इसलिए कॉलेजों में लैब खुलनी चाहिए।
प्रो. निशा बुराक, कॉमर्स विभागाध्यक्ष, राजकीय महिला महाविद्यालय, अंबाला शहर।
कॉलेजों में लैब व इंफ्रास्ट्रक्चर की ज्यादा जरूरत होगी
राष्ट्रीय एजुकेशन पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों में लैब व इंफ्रास्ट्रक्चर की ज्यादा जरूरत होगी। इनमें कंप्यूटर, स्मार्ट क्लास रूम, इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। इनके लिए स्पेशल बजट होना चाहिए ताकि विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। ऑनलाइन प्रेक्टिकल व कोर्स अटेंडेंट करने के लिए कंप्यूटर लैब व स्मार्ट क्लास रूम ज्यादा बनानी पड़ेगी।
प्रो. रविंद्र कुमार दुबला, विभागाध्यक्ष, राजनीति शास्त्र, राजकीय पीजी कॉलेज, अंबाला छावनी।
प्रवीन कौर, सहायक प्रोफेसर, कॉमर्स विभाग, श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज, पंजोखरा साहिब।
प्रवीन कौर, सहायक प्रोफेसर, कॉमर्स विभाग, श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज, पंजोखरा साहिब।
प्रवीन कौर, सहायक प्रोफेसर, कॉमर्स विभाग, श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज, पंजोखरा साहिब।