फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुलाना के हाई स्कूल में 163 बेटियों पर पांच शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाकांत अत्री
विज्ञापन

मुलाना। मुलाना के मुख्य बाजार में काफी पुराना गवर्नमेंट गर्ल्स हाईस्कूल है। 163 बेटियों के नामांकन वाले इस स्कूल में बच्चे को पर्याप्त हैं। मगर शिक्षक काफी कम हैं। मौजूदा समय में यहां पर पांच शिक्षक तैनात हैं। इसमें एक बीमार हो जाएं तो शिक्षकों की भारी कमी देखने को मिल जाती है।
यहां तक कि हेडमास्टर तक की अभी तक पोस्टिंग नहीं हुई है। इसके साथ ही शिक्षकों की कमी के चलते कई बार तो एक ही कक्ष में दो-दो कक्षाएं लगानी पड़ जाती हैं। मगर इस ओर कोई देखने वाला नहीं है। दरअसल मुलाना में चार सरकारी स्कूल हैं। जिसमें से गवर्नमेंट गर्ल्स हाईस्कूल एक प्रमुख स्कूल है।
विज्ञापन

यहां पर कक्षा छह से 10 तक बेटियों को शिक्षा दी जा रही है। स्कूल काफी पुराना है, इसके बावजूद जहां सरकारी स्कूलाें को नामांकन के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है वहां पर 163 बेटियां यहां से शिक्षा प्राप्त कर रहीं हैं। इसके बावजूद यहां शिक्षकों की कमी हैरान करती है। जिससे बेटियों की पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है।

शिक्षकों के 12 स्वीकृत पद

स्कूल में पड़ताल करने पर पता चला कि यहां पर 12 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं। मगर पांच ही शिक्षक अभी स्कूल में तैनात हैं। होम साइंस, पीटीआई, अंग्रेजी, गणित सहित अन्य विषयों के शिक्षक यहां पर हैं ही नहीं। इन शिक्षकों की कमी को कई बार स्कूल प्रबंधन कार्यालय को बता चुका है। मगर इसके बावजूद अभी तक शिक्षकों की कमी को पूरा नहीं किया गया। जिसका असर बेटियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इसके साथ मार्च में हेडमास्टर सेवानिवृत्त हुए तब से अभी तक हेडमास्टर की तैनाती भी नहीं हुई है।
विज्ञापन


स्कूल का भवन भी काफी पुराना, सीसीटीवी बंद

स्कूल में पेयजल की व्यवस्था तो ठीक है मगर यहां भवन काफी पुराना है। इससे समय-समय पर ठीक करा के काम चलाया जा रहा है। यहां पर्याप्त डेस्क हैं, मगर उमस में बच्चों को काफी गर्मी लगती है। इसके साथ ही पूर्व में पंचायत ने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे मगर अब वह भी देखरेख के अभाव में खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें