बराड़ा। तंदवाली गांव में मकान के दरवाजे के ऊपर की जाली फाड़कर लाखों की चोरी हो गई। बराड़ा थाना पुलिस को शिकायत देते हुए तंदवाली गांव निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि 19 जुलाई को घर में चोरी हो गई। सफाई करने वाली रेखा रानी घर पर आकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। एक दरवाजे के ऊपर लगी जाली टूटी हुई थी। घर से एलईडी, जेवरात गायब थे। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। संवाद