फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन मंदिरों के दानपात्र से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में संत शिरोमणी गुरु रविदास धर्मशाला, माता वैष्णो देवी मंदिर और खाटू श्याम मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्र से नकदी चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी के दौरान युवक के हाथ में सरिया नजर आया और उसने चेहरे को ढका हुआ मंदिर में जाता नजर आया।
विज्ञापन

रंगिया मंडी निवासी जुगल किशोर ने बताया कि डॉ.भीमराव अंबेडकर चौक स्थित संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज की धर्मशाला है। सोमवार- मंगलवार मध्यरात्रि करीब एक बजे से समय एक युवक हाथ में सरिया लेकर आया। इसके बाद उसने सरिया से धर्मशाला के गेट पर लगा ताला तोड़ा और टार्च ऑनकर धर्मशाला में अंदर प्रवेश करते हुए गुरु रविदास की मूर्ति के पास पहुंचा। जहां पर रखे दानपात्र पर लगे ताले को तोड़कर करीब चार हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद वह युवक धर्मशाला के बगल में बने माता वैष्णो देवी के पास पहुंचा। इसके बाद उसने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश कर दानपात्र का ताला तोडा और दानपात्र से 3500 रुपये की नकदी चुराई। तीसरी घटना नई आबादी स्थित नन्हेडा फाटक के पास की है। जहां से चोर ने खाटू श्याम मंदिर के गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ताला तोड़ने में कामयाब नहीं हुआ। इसके बाद चोर ने दानपात्र को सरिया की सहायता से गेट के पास खींच लिया। इसके बाद उसने दानपात्र का ताला तोड़ा और उसमें रखी करीब 3000 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें