नारायणगढ़। गांव सैनमाजरा में स्थित शिव मंदिर का गल्ला तोड़कर चोर नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में शिव मंदिर कमेटी के प्रधान धनी राम ने कहा है कि 31 अगस्त को दोपहर के लगभग एक बजकर 30 मिनट पर मंदिर में घुसकर अज्ञात चोरों ने गल्ला तोड़कर चोरी की। उन्होंने कहा कि मंदिर में लगे सीसीटीवी में जीन अज्ञात युवक चोरी करते नजर आए हैं। उनमें से एक लड़का राजेश है। उसने 20 फरवरी को भी इसी मंदिर में गल्ला तोड़कर चोरी की थी। संवाद