अंबाला। पंजाबी मोहल्ला स्थित एक मकान में दिनदहाड़े चोरी हो गई। मकान मालिक राजन ने बताया कि उसकी निगार सिनेमा के पास रेहड़ी लगती है। वो सुबह छह बजे उठकर रेहड़ी पर चला गया था और घर पर ताले लगाए हुए थे। महज एक घंटे के बाद वह लौटा तो देखा कि ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने अंदर जाकर देखा तो बेड में रखी 15 हजार रुपये की राशि और मां की सोने की बाली चोरी मिली। डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। संवाद