फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फतेहगढ़ में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

Wed, 11 Feb 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चोरों ने फतेहगढ़ गांव में एक बंद पुश्तैनी मकान को निशाना बनाते हुए हजारों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने हैप्पी सिंह की शिकायत पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैप्पी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 साल से परिवार सहित राजपुरा में रहते हैं, जबकि फतेहगढ़ में उनका पुश्तैनी मकान है। 27 जनवरी को वह घर पर ताला लगाकर गए थे। मंगलवार को जब वह गांव पहुंचे तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से एक भारत गैस सिलेंडर, एक फर्राटा पंखा और एक टूल्लू पंप गायब था। हैप्पी सिंह ने गांव के ही कर्मचंद पर चोरी का शक जाहिर किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें