फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चोरी के आरोपी को सत्र न्यायालय से मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला एवं सत्र न्यायालय ने चोरी के मामले में करीब पौने दो महीने से जेल में बंद आरोपी बलजीत उर्फ गोलू को नियमित जमानत दे दी है। सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र मलिक की अदालत ने मामले की परिस्थितियों और सुनवाई के बाद आरोपी को जमानत बांड भरने की शर्त पर रिहा करने के आदेश जारी किए। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने दुर्गा कॉलोनी निवासी परशुराम यादव की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 11 अप्रैल 2026 को उसके कमरे का ताला तोड़कर चोर 10,000 की नगदी, कपड़े और आधार कार्ड से भरा लोहे का ट्रंक चुरा ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने काला अंब निवासी बलजीत उर्फ गोलू (35) को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 8,000 रुपये और ट्रंक बरामद कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें