अंबाला सिटी। पुलिस ने गीता नगरी से ई-रिक्शा चोरी करने वाले बड़ी घेल गांव निवासी कुलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में दविंद्र कुमार की शिकायत पर 24 फरवरी को मामला दर्ज किया था। पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि 10 दिसंबर 2024 को कोई व्यक्ति घर के बाहर से उसकी ई-रिक्शा चोरी कर ले गया था। संवाद