अंबाला। विधानसभा चुनावों में युवाओं ने भी अपनी योगदान किया। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में मतदान के लिए उत्साह नजर आया। युवाओं ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार तो है। इससे बढ़कर यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है। मतदान से लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। इसलिए सभी युवाओं को मतदान जरूर करना चाहिए।
सरकार रोजगार के लिए उठाए कदम
शहर विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने आई सृष्टि आहूजा ने बताया कि उसने पहली बार वोट डाला है। उनका कहना है कि सरकार को फ्री का राशन बंद करके शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने की कोशिश करनी चाहिए।
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरूरी
गांव धीन निवासी पिंकी देवी ने बताया कि सभी युवाओं को मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदान ही लोकतंत्र को मजबूती देता है।
अच्छी सरकार के लिए करें मतदान
आनंदपुर निवासी जसप्रीत कौर ने पहली बार मतदान करते हुए बताया कि देश को बुलंदियों पर ले जाने वाली सरकार चाहिए। इसी भावना व उम्मीद के साथ आज उसने अपने मत का उपयोग किया।
पहले ही बनवाएं वोटर कार्ड
गांव रवालों से अनमाेल सिंह पहली बार वोट डाला। अनमोल ने कहा कि प्रत्येक युवा को अपना वोटर कार्ड बनवाना चाहिए और समय आने पर मतदान जरूर करना चाहिए।
मतदान गर्व का अवसर
सिमरन गुलाटी ने कहा कि मतदान गर्व की बात है। प्रत्येक युवा को मतदान अवश्य करना चाहिए। इससे लोकतंत्र में योगदान के लिए भी अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
मतदान से मिलती है खुशी
रिभु आभा ने भी पहली बार वोट डाली थी। रिभु ने कहा कि मतदान करने के बाद खुशी महसूस होती है कि उन्होंने भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान किया।
अंबाला शहर विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने आई सृष्टि आहूजा ने बताया कि उसने पहली बार वोट