फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन की पार्टी में कहासुनी, रास्ते में रोक हवाई फायर के बाद युवक व उसकी मां को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जन्मदिन की पार्टी में कहासुनी के बाद युवकों ने एक युवक की रास्ते में रोककर जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं 2-3 हवाई फायर भी किए। जैसे ही मां सूचना मिलने के बाद अपने बेटे को बचाने के लिए पहुंची तो बदमाशों ने मां के साथ भी मारपीट की। पड़ोसियों द्वारा बीच-बचाव करने पर युवक ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। शहतुत मंडी निवासी सरोज ने पांच युवकों पर उसके बेटे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सरोज ने बताया कि बीती रात साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे के बीच उनका पड़ोसी युवक उनके पास आया और बताया कि छोटा शिवाला चौक पर उनके बेटे राजन उर्फ मंगलू को कुछ युवक पीट रहे हैं। वह मौके पर बेटी सहित पहुंची तो वहां उनका पड़ोसी सन्नी, मन्नी, भोला की मंडी निवासी विशाल राजन को पीट रहे थे। आरोप है कि मन्नी के बुलाने पर वहां छोटा शिवाला निवासी निखिल उर्फ सोंटू, अखिल उर्फ मोंटू व तीन- चार अन्य युवक पहुंचे। इन युवकों के हाथ में बंदूक व छूरी थी। आरोप है कि इन युवकों ने भी राजन से मारपीट की। विरोध किया तो उनसे भी मारपीट की। आरोप है कि निखिल उर्फ मोंटू ने बंदूक से दो-तीन फायर किए। शोर मचाने पर पड़ोसी नितीन व निक्कू वहां आ गए। इनके बचाव करने पर राजन आरोपियों से बचकर वहां से भाग निकला। इतने में अन्य पड़ोसियों के आने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक की हमलावरों से कहासुनी हो गई थी। तभी से वह रंजिश रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें