फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पताल से तीन दिन की बच्ची को अगवा करने वाली महिला को जेल भेजा

Thu, 22 Jun 2023 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल से तीन दिन की बच्ची का अपहरण करने वाली आरोपी महिला का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। बलदेव नगर थाना प्रभारी रामकुमार ने कहा कि आरोपी महिला के दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को देखभाल के लिए सौंप दिया है। महिला के जेल से बाहर आने तक बच्चे टीम के पास रहेंगे।
विज्ञापन

एक दिन के रिमांड में दुर्गा नगर निवासी कविता ने बताया कि पहली शादी बिहार में हुई थी और उससे एक लड़का व लड़की थी। वहां पर पति ने ही उसके भाई की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह अंबाला आकर रहने लगी थी और दूसरे व्यक्ति के साथ शादी कर ली थी। उसकी भी पहली पत्नी से पांच बच्चे हैं। ऐसे में उसे एक ओर बच्चे की चाह थी लेकिन गर्भपात हो गया था। ऐसे में महिला ने एक ओर बच्चे की चाह में ही अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल से तीन दिन की बच्ची को अगवा कर लिया था।
क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के बहराइच निवासी बिंदू को 14 जून को उसके पति प्रवीण ने जिला नागरिक अस्पताल में प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती करवाया था। वह कोतवाली सराय में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। 14 जून को ही आरोपी महिला उनके संपर्क में आई। महिला ने कहा कि वह उसकी डिलीवरी में मदद करेगी और उसकी डिलीवरी के वक्त वह उसकी मदद कर दे। इसीलिए 14 जून से ही वह महिला की मदद करने आई थी। 19 जून को दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे महिला कहने लगी कि उसे दवा लेकर आनी है और उसने बच्ची को गोद में लिया था। इसके बाद वह वापस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें