फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कांवड़ लाने की इच्छा 55 साल की उम्र में पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की दूधला मंडी निवासी मंजू देवी की 15 साल से इच्छा थी कि हरिद्वार से कांवड़ लाना है, लेकिन घर की जिम्मेदारी और तीन बच्चों के पालन पोषण में पता ही नहीं चला कि कब 15 साल बीत गए।
विज्ञापन

55 साल की उम्र में मंजू ने ठान लिया कि चाहे कुछ ही हो जाए वह इस बार हरिद्वार कांवड़ लेने जरूर जाएगी। इसके बाद मंजू देवी 25 जुलाई को घर से हरिद्वार में कांवड़ लेने के लिए गई थी। इसके बाद उसने 26 को हरिद्वार हरकी पैड़ी से जल भरा और भोले बाबा का नाम लेते हुए पैदल ही अंबाला की ओर चल पड़ी। दो अगस्त को वह दूधला मंडी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में जलाभिषेक करेगी।
मंजू के अनुसार उसके पैरों में छाले भी पड़ गए लेकिन मंजू पैदल यात्रा करती रही। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से लेकर सहारनपुर तक कांवडि़यों के लिए हाइवे पर लाइट और हाइवे के किनारे बनाए गए शिविर में महिलाओं के स्नान और ठहरने की विशेष व्यवस्था थी। लेकिन जब वह हरियाणा की सीमा में दाखिल हुई तो रात के समय हाइवे पर दूर तक अंधेरा ही अंधेरा था और सामने से पड़ रही वाहनों की लाइट से आंखें भी बंद हो रही थीं।
विज्ञापन

यमुनानगर से लेकर अंबाला तक मंजू को रास्ते में एक भी ऐसा कांवड़ शिविर नहीं मिला। जिसमें महिलाओं कांवडियों के लिए अलग से व्यवस्था हो। उसने रास्ते में कांवड़ शिविर में पुरुषों के पास में ही विश्राम करते हुए अंबाला पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें