8 एमएम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। शनिवार भी सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी रही। वहीं दिन भर भी रूक रूक हर हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे दिनभर लोगों ने गमी से राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं 8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। विभाग की माने तो अभी आने वाले तीन दिनों तक बारिश ऐसे ही जारी रहेगी। वहीं बारिश के कारण किसान काफी खूश नजर आ रहे है। जो जल्द से जल्द धान रोपाई का कार्य पूरा करने में जुटे हुए हैं। इससे कि वह कार्य पूरा कर सकें। वहीं बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।