फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिन में मारकंडा नदी का भी बढ़ गया था जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। पहाड़ों में बारिश के चलते सोमवार सुबह मुलाना में मारकंडा नदी का जलस्तर तेज लहरों को साथ बढ़ने लगा। सोमवार को सुबह 11 बजे मारकंडा नदी का जल स्तर करीब छह फीट था । इसके बाद सोमवार दोपहर चार बजे तक जलस्तर बढ़कर 8.4 फीट करीब 37 हजार क्यूसेक तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

इसके बाद मारकंडा नदी का जलस्तर कम होने लगा। करीब करीब साढ़े चार बजे 7.9 फीट हो गया था। जोकि करीब 33 हजार क्यूसेक पानी था। 8.4 फीट तक जलस्तर पहुंचने के चलते नदी किनारे खेतों में पानी ने मार की और फसलों को नुकसान पंहुचाया।
बता दें कि मारकंडा नदी का जलस्तर करीब 21 दिनों बाद बढ़ा है। इससे पहले 11 अगस्त की रात को मारकंडा नदी ने इस सीजन के अपने सर्वाधिक जलस्तर 10.2 फीट को छुआ था। जोकि करीब 50 हजार क्यूसेक पानी था। मारकंडा नदी का जलस्तर पहाड़ों में हो रही बारिश पर निर्भर करता है। वहीं सिंचाई विभाग एसडीओ नीतिश चंदेल ने अपील की है कि कोई भी नदी किनारे न जाए । उन्होंने कहा है कि मारकंडा नदी का जलस्तर सोमवार दोपहर चार बजे के कम होना शुरू हो गया है। कुछ घंटों बाद ही नदी का जलस्तर सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें