अंबाला सिटी की अनाजमंडी में सफाई करते केंद्रीय राज्यमंत्री व अन्य। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने मंगलवार को अंबाला की पुरानी अनाजमंडी में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि 2014 से शुरू हुए स्वच्छ भारत मिशन ने देश की तस्वीर बदली है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में विकास के जो नए आयाम स्थापित हुए हैं, वे पिछले 60 वर्षों में नहीं हुए। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण का आह्वान किया। पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर उन्होंने कहा कि वैश्विक युद्धों के बावजूद भारत में स्थिति सामान्य है। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की और उन्हें पूरी निष्ठा से दायित्व निभाने को कहा। इस अवसर पर मेयर अक्षिता सैनी, पूर्व मंत्री असीम गोयल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद