फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: झाड़ा लगाने का झांसा दे अंगूठी ले गया ठग

विज्ञापन
सब्जी मंडी के पास सीसीटीवी में कैद हुआ ई-रिक्शा में जाता हुआ ठग: सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की सब्जी मंडी से एक शातिर ठग शुगर के झाड़े का झांसा लगाकर बुजुर्ग से सोने की अंगूठी उतरवाकर रफूचक्कर हो गया। फरार होने वाला शातिर ठग पास में लगे एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। इलाका पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लालकुर्ती बाजार निवासी हरियाणा कांग्रेस ओबीसी के पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश कनौजिया ने बताया कि उनके पिता कृष्ण चंद राज्य परिवहन विभाग से बतौर क्लर्क सेवानिवृत हैं। शनिवार दोपहर के समय वह अंबाला छावनी सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए थे। उनका बेटा राघव कनौजिया भी उनके साथ था। इतने में एक शातिर ठग मिला और पिता को रोककर बोला कि आप काफी कमजोर लग रहे हैं, आपको शुगर है क्या। जैसे ही पिता ने बोला हां तो ठग ने कहा कि वह शुगर का झाड़ा लगाता है। झाड़े के बाद आप ठीक हो जाओगे।
इतने में पिता को 10 रुपये की मिठाई मंगवाने की बात कही। जैसे ही बेटा राघव गया तो इतने में ठग पिता से 11 ग्राम सोने की अंगूठी उतरवाकर निकल गया। बेटे के लौटने के बाद ठगी का खुलासा हुआ। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो उसमें दिखाई दिया कि शातिर ठग मंडी के बाहर से ई- रिक्शा पकड़कर भाग गया। हालांकि बेटे राघव ने ठग को ऑटो में बैठते समय रोका था लेकिन वो सामान लाने की बात कहते हुए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें